गुलाना: सलसलाई में महंगाई और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, ताली-थाली बजाकर निकाली रैली
सलसलाई में ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में रविवार शाम 5 बजे जनसमस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, गैस-पेट्रोल की किल्लत और बिजली विभाग की तानाशाही के विरोध में जमकर हुंकार भरी।