तिलोई: अमेठी में पुलिस ने पैदल गश्त कर बढ़ाई सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता
Tiloi, Amethi | Sep 27, 2026 अमेठी पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त अभियान चलाकर भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाई। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया। संदिग्धों और वाहनों की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।