"शिवहर में खुला जेनेक्सो कैफे, अतिथियों ने कहा - स्वाद और क्वालिटी से न करें समझौता"
👉(बिहारी, कॉन्टिनेंटल, इटैलियन फूड, ओपन एयर डाइनिंग, 5KM फ्री होम डिलीवरी, पार्टी बुकिंग)
*शिवहर* = जिले के लोगों के लिए अब लंच-डिनर और पार्टी का नया ठिकाना तैयार है। शिवहर के राजलक्ष्मी कैंपस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर *जेनेक्सो कैफे रेस्टोरेंट* का भव्य शुभारंभ बेलसंड विधायक *अमित कुमार रानू* एवं नगर सभापति *राजन नन्दन सिंह* ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक अधिवक्ता *सर्वेश कुमार*, *रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा* और *विनोद कुमार* ने आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक अमित कुमार रानू और सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा कि शिवहर में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट की जरूरत थी। उन्होंने मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि *"स्वाद और क्वालिटी के साथ कभी समझौता न करें"*। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे, बड़े और खूबसूरत स्पेस में परिवार के साथ लंच-डिनर और छोटी-मोटी पार्टी के लिए जेनेक्सो कैफे एक बेहतर विकल्प बनेगा।
रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर अधिवक्ता सर्वेश कुमार ने कहा, *"आज का दिन मेरी पूरी टीम के लिए सपना सच होने जैसा है। हमारा मकसद सिर्फ खाना परोसना नहीं, बल्कि आपको एक अनोखा स्वाद और यादगार अनुभव देना है। हमारी रसोई में बेहतरीन मसालों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ प्यार से खाना बनाया जाएगा।"*
वहीं दूसरे प्रोपराइटर रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा ने बताया कि यहां *पारंपरिक बिहारी, कॉन्टिनेंटल और इटैलियन व्यंजन* उपलब्ध होंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि हर अतिथि को घर जैसा सुकून और सर्वश्रेष्ठ सेवा मिले। *5 किलोमीटर के दायरे में होम डिलीवरी* की सुविधा भी शुरू की गई है। साथ ही कम कीमत में स्वादिष्ट लंच-डिनर परोसा जाएगा।।