कस्बा: फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Kasba, Purnia | Apr 5, 2026 जलालगढ़ थाना कांड संख्या 14/26 के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान के तहत दुश्मन गांव निवासी मोहम्मद बदरुद्दीन को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त कई महीनों से फरार चल रहा था।