बाली: बाली के बेड़ा गांव में गौचर भूमि पर अतिक्रमण के मुद्दे पर ग्रामीणों ने दी धरने की चेतावनी, अतिक्रमण हटाने की मांग
Bali, Pali | Jul 22, 2025 बाली के बेड़ा गांव में गोचर भूमि को लेकर विवाद गहरा हो गया है। ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 2 बजे खसरा नंबर 38 को गोचर भूमि घोषित करने और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में मवेशियों के लिए चराई की जमीन नहीं बची है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई।