जसवंतनगर: जसवंत नगर थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई
आगामी त्योहारों को लेकर जसवंतनगर थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह व सीओ आयुषी सिंह ने धर्मगुरुओं, मौलानाओं व संभ्रांत नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि धर्मगुरु अपने-अपने समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था के प्रति जागरूक करें। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रहेगी।