फरीदपुर: ग्राम नवादावन में बाबा साहब को श्रद्धांजलि, नेताओं ने किया माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन
भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विधानसभा फरीदपुर के ग्राम नवादावन के बूथ 316 व 317 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।