ब्यौहारी: शॉर्ट सर्किट से किराना गोदाम में भीषण आग, 30 लाख से ज़्यादा का नुकसान
शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र के न्यू बरौधा में किराना गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच बुधवार शाम 4 बजे से कर रही है।