Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

#मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त मामले में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन दी चेतावनी

Mandsaur, Mandsaur | Jun 14, 2026

MORE NEWS

गरोठ में बड़ा हादसा टला!

8 लेन हाईवे पर एसिड से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से एसिड का रिसाव होने पर आसपास के खेत प्रभावित हुए, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण में जुटी रही।

आपके अनुसार ऐसे रासायनिक पदार्थों के परिवहन के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#गरोठ #मंदसौर #हादसा #एसिडटैंकर #ब्रेकिंगन्यूज #किसान #मध्यप्रदेश #यशस्वीदुनिया #YashasviDuniya

गरोठ में बड़ा हादसा टला! 8 लेन हाईवे पर एसिड से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर से एसिड का रिसाव होने पर आसपास के खेत प्रभावित हुए, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण में जुटी रही। आपके अनुसार ऐसे रासायनिक पदार्थों के परिवहन के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #गरोठ #मंदसौर #हादसा #एसिडटैंकर #ब्रेकिंगन्यूज #किसान #मध्यप्रदेश #यशस्वीदुनिया #YashasviDuniya

Mandsaur, Mandsaur | Jul 13, 2026

रतलाम नामली के पास गांव पंचेवा में राठौर समाज के कार्यक्रम में हलवाई द्वारा सामान चोरी करने की घटना

रतलाम नामली के पास गांव पंचेवा में राठौर समाज के कार्यक्रम में हलवाई द्वारा सामान चोरी करने की घटना

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

बसों की छत पर टू-व्हीलर ढोने का खेल जारी, यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़

मंदसौर। जिले के नया खेड़ा से जावरा के बीच संचालित होने वाली कुछ निजी बसों की छत पर दोपहिया वाहन रखकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। इस तरह बसों की छत पर मोटरसाइकिलें लादकर यात्रियों के साथ सफर करना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों की छत पर भारी वाहन लादने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। अचानक ब्रेक लगने, तेज रफ्तार, खराब सड़क या मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद इस प्रकार का परिवहन खुलेआम जारी है।

क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

बसों की छत पर टू-व्हीलर ढोने का खेल जारी, यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़ मंदसौर। जिले के नया खेड़ा से जावरा के बीच संचालित होने वाली कुछ निजी बसों की छत पर दोपहिया वाहन रखकर परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। इस तरह बसों की छत पर मोटरसाइकिलें लादकर यात्रियों के साथ सफर करना सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों की छत पर भारी वाहन लादने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। अचानक ब्रेक लगने, तेज रफ्तार, खराब सड़क या मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद इस प्रकार का परिवहन खुलेआम जारी है। क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग, पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा में सरकारी खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रशासन ने पूर्व में इस भूमि से अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। अब सामने आए नए मामले में उसी सरकारी खेल मैदान की जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बोने की बात सामने आई है। प्रस्तुत वीडियो उसी दिन का है, जब प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। आखिर कार्रवाई के बाद भी सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा कैसे हुआ? यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

#मल्हारगढ़ #अमरपुरा #सरकारीखेलमैदान #अतिक्रमण #मध्यप्रदेश #प्रशासन #यशस्वीदुनिया

मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम अमरपुरा में सरकारी खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रशासन ने पूर्व में इस भूमि से अतिक्रमण हटाकर संबंधित व्यक्ति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। उस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। अब सामने आए नए मामले में उसी सरकारी खेल मैदान की जमीन पर दोबारा कब्जा कर फसल बोने की बात सामने आई है। प्रस्तुत वीडियो उसी दिन का है, जब प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। आखिर कार्रवाई के बाद भी सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा कैसे हुआ? यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। #मल्हारगढ़ #अमरपुरा #सरकारीखेलमैदान #अतिक्रमण #मध्यप्रदेश #प्रशासन #यशस्वीदुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

बस की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा 5 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

नीमच। प्रदेशभर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस की डिक्की से 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, बस एवं अन्य सामग्री सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फील्स ढाबे के समीप घेराबंदी कर बी.आर. ट्रेवल्स की बस को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे छह सफेद कट्टों की जांच की गई। जांच में कट्टों से कुल 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई (38 वर्ष), निवासी ग्राम झरिया, थाना मतोडा, जिला फलोदी (हाल मुकाम कुड़ी, थाना पंचपद्रा, जिला बालोतरा, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद डोडाचूरा, बी.आर. ट्रेवल्स की बस तथा एक विवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 65.85 लाख रुपये बताई गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

बस की डिक्की में छिपाकर ले जाया जा रहा 5 किलो डोडाचूरा जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार नीमच। प्रदेशभर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री बस की डिक्की से 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ, बस एवं अन्य सामग्री सहित कुल मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच सिटी प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक यात्री बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन स्थित जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फील्स ढाबे के समीप घेराबंदी कर बी.आर. ट्रेवल्स की बस को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस की डिक्की में रखे छह सफेद कट्टों की जांच की गई। जांच में कट्टों से कुल 5 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी बंशीलाल पिता बुधाराम विश्नोई (38 वर्ष), निवासी ग्राम झरिया, थाना मतोडा, जिला फलोदी (हाल मुकाम कुड़ी, थाना पंचपद्रा, जिला बालोतरा, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद डोडाचूरा, बी.आर. ट्रेवल्स की बस तथा एक विवो मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 65.85 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना नीमच सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Mandsaur, Mandsaur | Jul 12, 2026

#मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त मामले में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन दी चेतावनी - Mandsaur News