शामली: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए शामली तहसील में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारंभ
Shamli, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन और संचालन के लिए शामली तहसील सभागार में तीन दिवसीय प्रगणक और सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 स्वतंत्रता के बाद देश की आठवीं जनगणना होगी।