हमीरपुर: हमीरपुर में दिनदहाड़े मारपीट कर बाइक और रुपये लूटने की घटना को पुलिस ने बताया संदिग्ध
दिनदहाड़े युवक से मारपीट कर बाइक और 5 हजार रुपये लूटने का आरोपों पर पुलिस ने घटना को संदिग्ध करार दिया है।पीड़ित के अनुसार 5 युवकों ने बेतवा पुल के पास वारदात को अंजाम देकर चाकू के बल पर लूटपाट की है। सदर कोतवाली पुलिस ने पीडित की तहरीर पर जांच शुरू की है। इस प्रकरण में सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल जांच की गई।