लखीसराय: जिला मुख्यालय में डीएम ने प्रेस वार्ता कर 25 दिसंबर को अटल एवं मालवीय जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की दी जानकारी
जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सोमवार की पूर्वाह्न 11:18 पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अधिकारी के द्वारा बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अगामी 25 दिसंबर को मदन मोहन मालवीय जी की 163 वीं एवं अटल जी की 100 वीं जयंती जिला प्रशासन के सौजन्य से समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।