लखीसराय: लखीसराय सदर अस्पताल में 2 करोड़ का सोलर पैनल सालों से बेकार पड़ा है, अस्पताल प्रबंधन ने जल्द शुरू होने की बात कही
सदर अस्पताल जहां की व्यवस्थाएं बदहाल स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री नवीनीकरण योजना के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति ने 25 अप्रैल 2015 को लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से 24 घंटे रोशनी के लिए सोलर सिस्टम स्थापित किया था। इस योजना का उद्देश्य अस्पताल में जनरेटर की आवश्यकता को समाप्त करना था, लेकिन रखरखाव के अभाव में यह सोलर सिस्टम पूरी तरह खराब हो चुका है।