लखीसराय: बड़हिया नवोदय विद्यालय में 8वीं के छात्रों पर रैगिंग, सीनियर्स की पिटाई से हालत गंभीर
बड़हिया स्थित नवोदय विद्यालय के कुछ सीनियर छात्रों ने शनिवार शाम 5 बजे अपने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की घटना कारित की है। इस मारपीट में दर्जनों छात्र चोटिल हो गये। छात्रों की शिकायत पर अभिभावकों के स्कूल पहुंचने पर रविवार 11 बजे मामले का खुलासा हुआ। वहीं मारपीट का कारण जूनियर छात्रों द्वारा हो हल्ला करने एवं अश्लील भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुए है।