बज्जू: साइबर फ्रॉड के 10 हजार के इनामी को रणजीतपुरा पुलिस ने चार किमी पीछा कर दबोचा, आरोपी छह माह से था फरार
Bajju, Bikaner | Apr 27, 2026 रणजीतपुरा पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया है। उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी का करीब चार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोचा।SHO लक्ष्मणसिंह ने बताया कि आरोपी रमेश बीकानेर के नाल पुलिस थानाऔर गजनेर पुलिस थाना में दर्ज मामलों में वांछित था, उसे गिरफ्तार कर लिया।