जगदलपुर: महापौर संजय पाण्डे ने काछनगुड़ी स्थल का लिया जायजा, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए निर्देश
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों के तहत नगर निगम महापौर संजय पाण्डे गुरुवार शाम 4 बजे काछनगुड़ी स्थल पहुंचे और वहां चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने कहा।