#गाजीपुर में भूमि कब्जे का आरोप, पीड़ित ने सीएम #हेल्पलाइन और #IGRS की जांच पर उठाए सवाल*
#गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश में भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध कब्जों पर रोक लगाने का दावा करते हैं। वहीं गाजीपुर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
मामला गाजीपुर जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा गांव का है। गांव निवासी धनंजय वर्मा का आरोप है कि उनकी भूमि पर जयप्रकाश यादव द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने नंदगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने कई बार आईजीआरएस (IGRS) के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। धनंजय वर्मा का आरोप है कि वर्तमान लेखपाल द्वारा मामले में फर्जी रिपोर्ट लगाई गई है, जिसके कारण उनकी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस जैसी व्यवस्थाएं आम नागरिकों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं, लेकिन यदि संबंधित अधिकारी गलत या भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं तो इससे सरकार और मुख्यमंत्री तक गलत जानकारी पहुंचती है तथा वास्तविक पीड़ित न्याय से वंचित रह जाता है।
धनंजय वर्मा ने जिला प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनकी भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
नोट: यह समाचार पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके दावों पर आधारित है। संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा @highlight DM_Ghazipur Vishal Singh Chanchal Piyush Kumar Rai Amit Singh Vijay Kumar Mishra Amit Singh Sunita Singh Gahmari MYogiAdityanath Anand Rai Rajkumar Singh Sapna Singh Adarsh Rai Gabbar Singh