गायघाट: बेला गोपी गांव में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच ब्रांडेड कंपनियों के रैपर और तैयार माल बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेला गोपी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के पास चल रही अवैध सीमेंट फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस गुरुवार दोपहर करीब दो बजे में कार्रवाई शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पुलिस ने पांच ब्रांडेड कंपनियों के नाम से तैयार सीमेंट, रैपर और मशीनें बरामद की हैं।