चरथावल पुलिस ने चोरी किए गए मधुमक्खी के 71 डब्बे बरामद कर 1 शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए मनमोहन कश्यप के द्वारा अपने एक अन्य साथी दीपक कश्यप के साथ मिलकर तितावी थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी के जंगल से मधुमक्खियां के डब्बे चोरी किए थे।