मुज़फ्फरनगर: भूराहेड़ी चेक पोस्ट का एफएसटी की टीम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जांच कर अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठित की गई एफएसटी की टीम द्वारा शनिवार को भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एफएसटी टीम के अधिकारियों ने चेक पोस्ट से होकर गुजर रही बड़ी-बड़ी बंद गाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा चेक करने के निर्देश दिए। चेक पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को आवश्यक जानकारी भी दी।