अरनोद: अचनारा में घरों की छतों को छू रही बिजली लाइन, बारिश में हादसे का खतरा; शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
प्रतापगढ़ जिले के अचनारा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ सकती है। गांव में कई घरों की छतों के बेहद नजदीक से गुजर रही बिजली की लाइन लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि 30 जून को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में इस समस्या की लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अब तक विभाग ने कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की है। अचनारा गांव में ब