तिलहर/शाहजहांपुर
====
मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर के अलग-अलग स्थानों से सैकड़ो भक्तों की मौजूदगी में ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान अभी संख्या में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर के मोहल्ला कुंवरगंज स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में स्थापित किए गए भगवान गणेश के पूजा पंडाल से ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई।
नगर के मोहल्ला स्थित देवी मंदिर से भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति भजन की धुन पर सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष और युवक,युवतियों ने झूमते हुए भगवान गणेश को विदाई दी और उनसे अगले वर्ष जल्दी आने का आवाहन किया।श्री बांके बिहारी मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा नगर के पोटरगंज,बिरियागंज,मुख्य बाजार चौराहा,सर्राफा मार्केट,स्टेशन रोड,सिंह कॉलोनी,बनवारीपुर बाईपास चौराहा पर पहुंच का संपन्न हुई जहां से भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए कमेटी के सदस्य शाहजहांपुर गर्राघाट के लिए रवाना हो गए।नगर के मोहल्ला पक्का कटरा से भी भगवान गणेश मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकल गई।
इस दौरान शोभायात्रा में राघव गुप्ता,प्रवीण कदम,गोपाल मराठा,सौरभ गुप्ता रवि,सचिन गुप्ता,नितिन गुप्ता,चंदन गुप्ता,राजू दीक्षित,राहुल गुप्ता,केशव गुप्ता,कौशल गुप्ता,विशाल गुप्ता सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Sep 23, 2026