मांझा: कोइनी पुल के पास चावल व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के कोइनी पुल के पास चावल व्यवसाय की चाकू मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू और बाइक को बरामद किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।