शाहबाद: कछियाथाना में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
Shahbad, Baran | Aug 29, 2026 पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि अंतिम दो कालांश में बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों ने खेल मैदान में एकत्रित होकर कार्यक्रम में भाग लिया। शारीरिक शिक्षक रोहित शर्मा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर तिलक लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की।