जुर्माना न भरने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों से की गई वसूली.
प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार रहेगी जारी.
_________________
प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के प्रकरणों में एडीएम न्यायालय द्वारा लगाए गए जुर्माने की वसूली के लिए प्रशासन ने कार्यवाही शुरू की है। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी द्वारा तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम ने जुर्माना राशि जमा न करने वाले व्यवसायियों और उनके प्रतिष्ठानों के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई शुरू की। संयुक्त दल द्वारा शुरू की गई इस कार्रवाई के दौरान अनेक व्यवसायियों ने मौके पर ही जुर्माना जमा किया।
कार्रवाई के तहत राल्ही ढाबा द्वारा 50 हजार रूपये, संजय मेडिसिन द्वारा 10 हजार रूपये और स्टार फूड्स मेडिकल कॉलेज कैंटीन द्वारा 20 हजार रूपये की बकाया जुर्माना राशि मौके पर ही जमा कराई गई। इन संचालकों ने राशि जमा कर अपने लाइसेंस निरस्त होने और दुकानों की सीलबंदी जैसी दंडात्मक कार्रवाई को रोका। खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासनिक अमले की संयुक्त टीम द्वारा बकाया जुर्माना न चुकाने वाले अन्य प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संयुक्त टीम में तहसीलदार यतीश शुक्ला, खाद्य निरीक्षक साबिर अली तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अम्बरीश द्विवेदी कार्यवाही के दौरान शामिल रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP #रीवा #Rewa
Rewa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026