अकोढ़ी गोला: धनपुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
धनपुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें यह व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम हरेंद्र प्रसाद बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।