गुमला: गैस नहीं मिलने से नाराज़ लोगों ने किया सड़क जाम
Gumla, Gumla | Apr 16, 2026 गुमला जिला अंतर्गत शहर के गुमला पालकोट रोड बहेरा टोली के समीप गैस नहीं मिलने की वजह से आक्रोशित शहर वासी उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया।जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा जिला प्रशासन के लाख दावों के बावजूद लोगों को होम डिलीवरी और गैस पर्याप्त मात्रा में नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।समस्या अभी बरकरार है, जिससे लोग काफी परेशान है।