चुनार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में चुनार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चुनार पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने और बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वादी द्वारा 23 दिसंबर 2025 को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुखबीर की सूचना पर उप निरीक्षक ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।