मैनपुरी। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हरियाणा के पलवल में हुए भीषण सड़क हादसे ने मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में मातम पसार दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई, जबकि घायल हुए श्रद्धालु भी किशनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। मृतकों में झांसी में तैनात दरोगा देवराज यादव के भाई विजय यादव भी शामिल थे। विजय यादव मूलरूप से किशनी क्षेत्र के चांदा गांव के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपनों को खोने का गम परिजनों के लिए असहनीय बना हुआ है। इसी बीच हादसे के बाद अपने भाई विजय की मौत से टूटे दूसरे भाई का बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
#mulaqaat #mainpuri #uttarpradesh #newstory