सासनी: इंजन सही करते समय व्हील टूटलर छाती में लगने से बुजुर्ग मिस्त्री की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sasni, Hathras | Aug 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में इंजन सही करते समय व्हील टूट कर छाती में लगने से गांव ऊसवा निवासी एक मिस्त्री रामकृष्ण पुत्र सियाराम की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मिस्त्री घर से इंजन ठीक करने गए थे।