अरियरी प्रखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, करकी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन सफलतापूर्वक पास कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएससी अरियरी प्रबंधक मनोवर आलम शनिवार 2:00 बजे बताया कि यह सफलता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।