मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ा, ट्रैक्टर पर बैठकर गांव पहुंचे SDM, प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में अलर्ट
मुज़फ्फरनगर में लगातार बारिश के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हालात का जायजा लेने के लिए सदर एसडीएम प्रवीण कुमार द्विवेदी पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे। प्रशासन ने राहत कार्य तेज करते हुए कई स्थानों पर नाव और पंपिंग सेट तैनात किए हैं। ग्रामीणों ने सोनाली नदी पर स्थायी तटबंध बनाने की मांग उठाई।