टीकमगढ़ में इस्कॉन ने निकाली जगन्नाथ यात्रा: हाइड्रोलिक रथ पर निकलीं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में आज शुक्रवार को इस्कॉन द्वारा चौथी बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा शाम 4 बजे ब्राह्मण कॉलोनी स्थित जागेश्वर धाम मंदिर से शुरू हुई।
यात्रा के लिए जगन्नाथ पुरी से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं टीकमगढ़ लाई गई थी। इस्कॉन मंदिर उज्जैन से एक हाइड्रोलिक रथ और संत प्रभुपाद की मूर्ति भी मंगवाई गई थी।
रथ यात्रा जागेश्वर धाम मंदिर से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन रोड और मिश्रा तिराहा से गुजरी इसके बाद स्टेट बैंक होते हुए श्रीनजर बाग मंदिर पहुंची।
श्रीनजर बाग मंदिर में संकीर्तन के साथ भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया और महा आरती की गई।