लखीमपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में सुरक्षा के मद्देनजर लखीमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर की जा रही चेकिंग
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लखीमपुर खीरी में 15 सेंटर बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली पुलिस बरती परीक्षा में लगभग 5000 अभियार्थी भाग ले रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर लखीमपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।