लखीमपुर: मीरपुर गांव में चारा काट रही महिला के साड़ी का पल्लू इंजन में फसने से हुई घायल, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी महिला सुमन देवी पत्नी रामगोपाल की साड़ी का पल्लू चारा काट रहे इंजन में फंस गया था। इंजन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन आनन फानन में सुमन देवी को इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में महिला की मौत हो गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।