लखीमपुर: शहर के डीसी रोड स्थित कंफर्ट इन होटल में पत्रकार संगठन खीरी प्रेस क्लब का हुआ गठन, जिले के अनेकों पत्रकार रहे मौजूद
लखीमपुर खीरी जिले में खीरी मीडिया क्लब की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को शहर के डीसी रोड स्थित कंफर्ट इन होटल में हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मनोज शर्मा और प्रतीक श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर शारिक खान और अशोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष के पद पर मयंक त्रिवेदी, जिला मंत्री के पद पर सैयद फैसल और रमेश मिश्रा का चयन हुआ है।