लखीमपुर: चंद्रसाकला गांव में युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में युवती फंदे से लटका मिला शव,पिता ने दुष्कर्म कर हत्या का लगाया आरोप
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रसाकला गांव में बीते दिन घर में कुंडे में फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवती का शव लटका हुआ मिला था।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका के पिता ने 3 लोगो पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था।