बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में 23 वर्षीय आनंद पुत्र इंद्रेश की हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार दोपहर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। पुरानी रंजिश में हुई हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।