रतिया: फतेहाबाद के दादूपुर में प्रशासन ने ग्रामीणों की 25 शिकायतें सुनी, तुरंत समाधान के निर्देश
फतेहाबाद के दादूपुर गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी डॉ. विवेक भारती और एसपी निकिता खट्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर 25 शिकायतें सुनीं। अधिकारियों को तीव्र कार्रवाई के आदेश दिए गए, साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।