खेकड़ा: CO रोहन चौरसिया ने थाना खेकड़ा पर सभी विवेचकों का किया अर्दलीरूम, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
क्षेत्राधिकारी खेकड़ा ने थाना खेकड़ा पर थाने के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान थाने पर लंबित विवेचना, प्रार्थना पत्रों, साइबर क्राइम एवं आईजीआरएस का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण व अपराधी सत्यापन की कार्यवाही प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।