बिंदकी: तेंदुली गांव में रात में शिक्षक की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव में रविवार तथा सोमवार की मध्य रात करीब 1:00 बजे शिक्षक प्रवेश अवस्थी की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दिया है।