शाजापुर: शाजापुर की नईसड़क स्थित गाैशाला का जर्जर हिस्सा तोड़ने पहुंची नपा और प्रशासन की टीम, हंगामे के बाद रुकी कार्रवाई
शाजापुर में नई सड़क पर स्थित गोपाल गौशाला के जर्जर भवन को जेसीबी से तोड़ने के लिए राजस्व और नगर पालिका की टीम माैके पर पहुंची थी। जेसीबी से जर्जर हिस्से को तोड़ना भी शुरू कर दिया गया। इसी बीच जर्जर हिस्से में रहने वाले लोग और दुकानदारों की ओर से अभिभाषक नरेंद्र तिवारी ने आपत्ति ली। इसके बाद कार्रवाई अधूरी छोड़ राजस्व और नगर पालिका की टीम माैके से रवाना हो गई