चाईबासा। Parimal Nathwani की राज्यसभा चुनाव में विजय के बाद भाजपा चाईबासा नगर परिवार में उत्साह का माहौल देखा गया। गुरुवार देर रात नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया।