रायपुर: रायपुर में देवकीनंदन की कथा में श्रद्धालू बनकर घुसी महिला चोर गैंग, लाखों के गहने किए पार, श्रद्धालू महिलाओं में हड़कंप
Raipur, Raipur | Jul 10, 2026 10 जुलाई शुक्रवार शाम 6 बजे राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। धार्मिक आस्था के सबसे बड़े आयोजनों में से एक में शातिर महिला चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में चल रही कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु महिलाओं के लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। घटना के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।