धनघटा: मड़पौना गांव में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिलाओं समेत 5 लोग घायल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व प्रधान पक्ष ने वर्तमान ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह 9:00 बजे जान