धनौरा: गजरौला के गांव टोकरा पट्टी के पास मृत पड़ी मिली गायक, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची सूचना पर
गजरौला गुरुवार को टोकरा पट्टी गांव से सुनपुरा की तरफ को जाने वाले मार्ग किनारे पर गाय पड़ी हुई थी। गाय के शरीर में कीड़े भी चल रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के विद्यार्थी प्रमुख पीयूष सिंह व सुरक्षा प्रमुख योगेश चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के लोगों से जानकारी करते हुए पुलिस को सूचना दी।