बाढ़: अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ की सीढ़ियों पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
Barh, Patna | Apr 29, 2026 अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ने अस्पताल की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार धनमंती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर ई-रिक्शा से अस्पताल लाया गया,लेकिन पुराने भवन के पास उतार दिए जाने के बाद वह करीब 100 मीटर पैदल चलकर नए भवन की ओर बढ़ीं। इसी दौरान सीढ़ियों तक पहुंचते ही दर्द तेज हो गया और वह वहीं लेट गईं।