टोंक: टोंक में किसानों को राहत, अवधिपार ब्याज राहत योजना की तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ी
Tonk, Tonk | May 15, 2026 राज्य सरकार ने किसानों के हित में मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी है। भूमि विकास बैंक के सचिव एवं उप रजिस्ट्रार सुधीर भट्ट ने बताया कि यह योजना प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के पात्र ऋणियों के लिए शत-प्रतिशत ब्याज राहत पाने का मौका है।