कन्नौज: जलेसर स्थित यज्ञवल आश्रम में महंत की जलकर हुई मौत का मामला, गिरफ्तारी न होने पर एसपी दफ्तर पहुंचे परिवार के सदस्य
कन्नौज के जलेसर स्थित यज्ञवल आश्रम में महंत की जलकर हुई मौत के मामले में परिवारजनों ने एसपी से गुहार लगाई है। शुक्रवार को मृतक महंत के परिवारीजन एकजुट होकर एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने महंत के साथी और स्थानीय लोगों पर उसे जलाकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया और इस मामले में कार्रवाई की मांग रखी। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।