झालरापाटन के गादिया झटकाल गांव के एक 35 वर्षीय युवक ने गोमती सागर ब्रिज के पास सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ससुराल वालों की मारपीट और प्रताड़ना के कारण युवक अवसाद में था।